बीकन के विद्यार्थियों को दी गई एमवी व पाक्सो एक्ट की जानकारी
कोरबा। ज्योति अग्रवाल अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट के नेतृत्व में बीकन हायर सेकेन्ड्री विद्यालय एसईसीएल कोरबा के बच्चों को मोटर व्हीकल एक्ट तथा पाक्सो, साईबर ला विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। तथा बच्चों को इससे होने वाले अपराध तथा दण्ड विधान भी बताया गया। मंच संचालन श्रीमती के. मिश्रा के द्वारा किया गया। प्राचार्य एमबी गाडलिब के द्वारा बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं सुश्री सी अधिकारी, जीएस पटेल, वायए नाथन, पी. बारिक, देवेंद्र पाण्डेय, सुदेश सिंह, शान्तनु, सत्यप्रकाश उपस्थित थे। कार्यक्रम को गति देने के लिए अहमद तथा केसी पाटील की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर कक्षा नवीं के छात्र कनकेश्वर पटेल को न्यायाधीश द्वारा सम्मानित भी किया गया।
![]()

