बुधवारी बाजार में बेजा कब्जा पर निगम अमला ने की कार्रवाई
कोरबा। शहर के फुटपाथ पर बेजा कब्जा कर लिया गया है। चलने के स्थान पर दुकानें लग रही है। जिस पर अब नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पूर्व घंटाघर निहारिका क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। शनिवार को बुधवारी बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को हटावाया गया। पुलिस की मौजूदगी में निगम अमला ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बाजार के अंदर दुकान लगाए। अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी दुकानें अंदर शिफ्ट की गई।
![]()

