Wednesday, February 18, 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटवाने केन्द्रों में लगा शिविर

Must Read

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटवाने केन्द्रों में लगा शिविर

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देश के तहत् फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु घोषित कार्यकम के अनुसार 6 से 22 जनवरी तक मतदान केन्द्रों में कैम्प लग रहा है। यहां उपस्थित रहकर अभिहित अधिकारी द्वारा नए नाम जोड़े जाने / विलोपन / स्थानांतरण एवं संशोधन के संबंध में दावा / आपत्तियां (फार्म) प्राप्त किया जा रहा। इसके तहत् 13 जनवरी से शिविर की शुरूवात हुई है। 14 जनवरी 2024 तक विशेष शिविर का आयोजन सभी मतदान केंद्रों में किया जाएगा। इस तिथि को समस्त बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों के नए नाम जोड़ने, मृत व अन्यत्र जा चुके मतदाताओं के नाम विलोपन, पूर्व का निवास छोड़कर दूसरे क्षेत्र में जा चुके मतदाताओं के नाम उस मतदान केंद्र में स्थानांतरण करने तथा त्रुटि सुधार हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं। अपील की गई है कि युवा मतदाता अपना नाम अवश्यजुड़वाएँ। साथ ही मृत हो चुके मतदाताओं के नाम उनके परिजन अवश्य विलोपित कराएं तथा जो पूर्व निवास छोड़कर दूसरे स्थान पर रह रहे हैं,वहां की मतदाता सूची में नाम ट्रांसफर कराएं। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसे पात्र युवा नागरिक जो वर्ष 2024 में पश्चातवर्ती अर्हता तारीखों अर्थात् 1 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024 या 1 अक्टूबर 2024 में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, उनका भी नाम प्रारूप 6 में आवेदन लेकर जोड़ा जाना है ताकि कोई भी युवा मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This