Friday, February 20, 2026

सात वोट हासिल कर जयपाल चुने गए जिला सचिव संघ अध्यक्ष

Must Read

सात वोट हासिल कर जयपाल चुने गए जिला सचिव संघ अध्यक्ष

कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई का चुनाव टॉप इन टाउन होटल में में संपन्न हुआ, जिसमें जयपाल सिंह कंवर को जीत मिली है और वे अध्यक्ष चुने गए हैं।चुनाव में हिस्सा लेने के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। जिसमें दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया था। नागेंद्र दीवान और संवित साहू रेस से हट गए थे। वही सचिव संघ जिला अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने चुनाव लड़ा। धरम भारद्वाज, सुनील जायसवाल और जयपाल सिंह कंवर तीनों चुनाव मैदान में थे। वही मतदान की प्रक्रिया में भाग लेते हुए एक जनपद से दो लोगों ने वोट डाले। जिसमें जयपाल सिंह कंवर को 7 मत प्राप्त हुआ, सुनील जायसवाल को 3 मत प्राप्त हुआ, धरम भारद्वाज को किसी ने वोट नहीं दिया। इसी प्रकार जयपाल सिंह कंवर को 7 वोटो के साथ विजयी घोषित किया गया।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This