Friday, February 6, 2026

चोरों की हरकत से लोगों को 12 घण्टे रहना पड़ा बिन बिजली, बलगी डगनिया खार से 9 विद्युत खंभे चुरा ले गए चोर

Must Read

चोरों की हरकत से लोगों को 12 घण्टे रहना पड़ा बिन बिजली, बलगी डगनिया खार से 9 विद्युत खंभे चुरा ले गए चोर

कोरबा। जिले के दर्री जमनीपाली क्षेत्र अंतर्गत बलगी डगनिया खार में बीती रात चोरों ने चलित बिजली के 9 खंभे काट लिए, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था ठप्प हो गई।
बलगी डंगनिया खार के पास शनिवार की तड़के सुबह अज्ञात चोरों ने कुछ ही घंटे में चालू लाइन के लगभग 9 पोल काट डाले और विद्युत तार सहित खंभों को लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना सुबह तकरीबन तीन बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद से बलगी, भैरोताल, सुराकछार, प्रेम नगर, इमली छापर, खमहरिया सहित कई क्षेत्र अंधेरे में डूब गए। विद्युत कर्मचारियों ने इसकी शिकायत संबंधित थाना क्षेत्र में की। विभाग द्वारा आपूर्ति शुरू करने नए पोल लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया। प्रयास के बाद रात 8.15 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जिले में ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकी है जिसमें ये चोर गिरोह चालू लाइन से बिजली के तारों और खंभों को काट कर ले जाते हैं। निश्चित रूप से यह घटना बहुत बड़ी है। आम जनों से सरोकार रखने वाली विद्युत व्यवस्था को बिगड़ने का काम चोरों ने किया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This