कटघोरा में फिर हुई चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सवाल
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।लगातार दूसरे दिन कटघोरा नगर के अशोक दुबे के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने आधी रात घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घर के भीतर रखे सभी आलमारीयों से चोरों ने हाथ साफ किया। घर पर लगे सीसीटीवी के रिसीवर को भी चोर ले गए हैं। अशोक दुबे अपनी बेटी को अहमदाबाद छोड़ने गए हुए थे। सूचना पर कटघोरा पुलिस व डॉग स्कवाड की टीम पहुंची। लगातार नगर में चोरी की घटना से पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे है। बीते दिनों भी दो चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
![]()

