Wednesday, February 18, 2026

बांकी ज्योति स्पोर्ट्स क्लब बना फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन

Must Read

बांकी ज्योति स्पोर्ट्स क्लब बना फुटबाल प्रतियोगिता का चैंपियन

कोरबा। घुड़देवा दशहरा मैदान में वार्ड क्रमांक 64 घुड़देवा क्षेत्र के पार्षद पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं स्व.लल्लू प्रसाद की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइनल मैच ज्योति स्पोर्ट्स क्लब बांकी एवं साईं क्लब घुड़देवा के बीच खेला गया, जिसमें ज्योति स्पोर्ट्स क्लब विजय हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि बांकी मोगरा प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा शामिल हुए। फुटबॉल खिलाडिय़ों से परिचय लेते हुए अच्छे से खेलकर जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व एल्डरमैन परमानंद सिंह , प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विमल सिंह, सचिव साबिर अंसारी, राजू शैनी, चिमन अग्रवाल , सुरेश चौधरी , लोगी प्रसाद , विश्वनाथ यादव शामिल हुए । कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने वाले वार्ड के पार्षद पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र प्रतिवर्ष हमारे घुड़देवा वार्ड के सहयोग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं, जिसमें 18 टीमों ने भाग लिया है। नगर सहित कोरबा , चांपा , बाराद्वार , शक्ति , दुर्ग सहित अनेकों जिलों से सैकड़ों फुटबॉल खिलाड़ी फुटबॉल मैच में शामिल हुए हैं और जीत हासिल कर इनाम प्राप्त कर जाते हैं। इसी प्रकार इस बार भी घुड़देवा दशरहा मैदान स्व. लल्लू प्रसाद की स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। फाइनल मैच में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, शील्ड, मेडल दूसरा पुरस्कार 7 हजार, शील्ड, मेडल दिया गया।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This