डीपीएस एनटीपीसी के छात्र प्रशांत ने मैथमेटिक्स ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Must Read

डीपीएस एनटीपीसी के छात्र प्रशांत ने मैथमेटिक्स ओलंपियाड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोरबा। डीपीएस एनटीपीसी के कक्षा 5वीं के छात्र प्रशांत कुमार ने लगातार द्वितीय वर्ष इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डीपीएस स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान और जोनल स्तर पर 31 वी रैंक हासिल किया है। रीजनल रैंक 175 और अंतरराष्ट्रीय, विश्वस्तरीय रैंक 191 मिला है। प्रशांत कुमार को प्राप्त रैंक के आधार पर लगातार दूसरे वर्ष उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिला है। प्रशांत ने पुन: लेवल-2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।
ग्राम सिमरी, जिला मधुबनी बिहार के निवासी उक्त छा़त्र के पिता शिवकांत वर्तमान में सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी कोरबा में अधिनस्थ अधिकारी है और माता कल्पना झा गृहणी है, जिनके सार्थक प्रयास से छात्र ने लगातार दो वर्षो से अपनी श्रेष्ठता प्रदर्शित करते हुए विश्वस्तरीय परीक्षा में जिला सहित विद्यालय व सीआईएसएफ परिवार का नाम रौशन किया है। प्रशांत कुमार का मानना है कि वह कोरबा आने के बाद विद्यालय के प्राचार्य व सीआईएसएफ के अधिकारियों के मोटीवेशन से प्रभावित होकर यथासंभव अच्छा करने का प्रयास कर रहा है। इस वर्ष प्रशांत का लक्ष्य इन्टरनेशनल रैंक एक सौ के अन्दर लाना था, लेकिन परीक्षा के समय अस्वस्थ होने के कारण वह अपेक्षित रैंक प्राप्त नहीं कर सका। सफलता का श्रेय प्रशांत ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व सीआईएसएफ यूनिट के अधिकारियों को दिया है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This