जमीन विवाद पर महिला की पिटाई
कोरबा। जमीन विवाद के चलते एक महिला पर उसके भाई-भाभी ने हमला करते हुए मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है ।बालकोनगर थाना अंतर्गत नेहरूनगर में निवासरत महिला अंजली प्रजापति (36) निगम मेंडोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करती है। महिला के घर के पास निवासरत भाई जयशंकर प्रजापति व भाभी सरिता से जमीन विवाद चल रहा है।जिसके चलते आए दिन झगड़ा होता है। महिला के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे भाई और भाभी ने जमीन विवाद को लेकर गालीगलौच किया। इस दौरान दोनों ने उसपर हमला करते हुए मारपीट की। घटना में उसे चोट पहुंची।बालकोनगर पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
![]()

