बेमौसम बारिश से उपार्जन केंद्रों में रखे धान पर मंडराया भीगने का खतरा, रात में हुई झमाझम बारिश, सूर्य देव के नहीं हुए दर्शन
कोरबा। बुधवार रात को झमाझम बारिश हुई। बेमौसम बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई धान खरीदी केन्द्रों में बारिश से धान के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। अचानक हुई बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही। द्रोणिका के असर से छाए बादलों और बेमौसम की वजह से शहर में ठंड एक बार फिर कम हो गई है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। यह 27 डिग्री रहा। 24 घंटे के भीतर डेढ़ डिग्री सेंटीग्रेड की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। कोरबा में बारिश का पूर्वानुमान सच साबित हुआ। रात में हुई बारिश गुरूवार सुबह भी रुक रुक कर होती रही।पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आई।हालांकि अधिकतम तापमान जो एक दिन पहले 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड था, वह घटकर 27 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज हुआ। सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान पर बादल छाए हुए थे और रात में बारिश हुई थी। हल्की बारिश भी हो रही थी।
![]()

