Thursday, February 12, 2026

कटाईनार में नहीं रूक रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन

Must Read

कटाईनार में नहीं रूक रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन

कोरबा। जिले में रेत के अवैध खनन और परिवहन के मामले कम नहीं हो रहे हैं। खनिज विभाग की कार्रवाई दिखावे भर सिमट कर रह गई है। जिसके कारण उनके हौसले बुलंद हैं। शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र में उनकी सक्रियता बढ़ गई है। कटाईनार क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।
प्रशासन का संयुक्त टॉस्क फोर्स भी कार्रवाई करने के लिए जमीन पर नहीं उतर रहा है। इससे नदी-नालों से रेत का अवैध खनन और परिवहन करने वाले गिरोह का हौसला बुलंद है। बांकीमोंगरा थानांतर्गत कटाईनार के पास नदी में अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में रेत चोरी करने वाले गिरोह ने बड़े पैमाने पर अपना पांव पसार लिया है। सूत्र बताते हैं कि गिरोह रोजाना 30 ट्रैक्टर से अधिक रेत चोरी कर बाजार में ऊंची दाम पर बेच रहा है। इनके खिलाफ न तो खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस। संयुक्त टॉस्क फोर्स भी कार्रवाई के लिए बांकीमोंगरा नहीं जा रहा है। जिसका तस्कर भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This