Monday, February 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़…..बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल बाल बचे यात्री

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़…..बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल बाल बचे यात्री

कोरबा। अजगरबहार बाजार के पास एक बस में अचानक आग लग गई। यात्री खतरे को भांपते हुए नीचे उतर गए, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आग पर काबू पाने मौके पर पहुंच गई थी। जब तक आग पर काबू पाया जाता बस आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। बताया जाता है कि जिस बस में आग लगी है वह पुष्पराज बस सर्विस की वाहन क्रमांक सीजी 10 एबी 4651 है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के ग्राम बछाली खुर्द से 4 बस में लगभग 200 लोग पिकनिक मनाने सतरेंगा आए हुए थे। पिकनिक मनाकर वे वापस रतनपुर लौट रहे थे। इस दौरान शाम को अजगरबाजार बाजार के पास पहुंचे थे। एक बस में आग लग गई । आग लगने का कारण प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप रहा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This