मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला का हंगामा करते वीडियो वायरल
कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही है। महिला वार्ड में पुरुषों के रुकने पर प्रतिबंध है, लेकिन महिला का कोई पुरुष रिश्तेदार अस्पताल में सो रहा था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकलने जाने की बात कही, लेकिन महिला तैश में आ गई और बहस में उतारू हो गई। जिसके कारण जिसके कारण अस्पताल में काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही।
![]()




























