ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत, एफआईआर दर्ज
कोरबा। ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग की मौत मामले में पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कटघोरा थानांतर्गत ग्राम ढेलवाडीह निवासी गुलशन कुमार यादव (16) ट्रैक्टर सीजी 12 बीई 2839 पर बैठकर ढेलवाडीह की ओर जा रहा था। चार जनवरी की रात लगभग आठ बजे सिंघाली पुल के पास ट्रैक्टर का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। गुलशन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे गंभीर चोटें आई थी। गुलशन की मौत हो गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर सीजी 12 बीई 2839 के चालक को आरोपी बनाया है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।
![]()




























