Monday, February 16, 2026

अब जल्द ही कालेजों में शुरू होगा सेमेस्टर परीक्षा, 30 जनवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक आयोजित होगी परीक्षा

Must Read

अब जल्द ही कालेजों में शुरू होगा सेमेस्टर परीक्षा, 30 जनवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक आयोजित होगी परीक्षा

कोरबा। स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को लंबे समय से इंतजार था। परीक्षा को लेकर तीसरी बार समयसारणी जारी की गई है। विषम सेमेस्टर परीक्षा का शुभारंभ 30 जनवरी को होगा।
इसके पहले दो बार जारी की गई समयसारणी को किसी न किसी कारण से स्थगित कर दिया गया है।अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के परीक्षा नियंत्रक डॉ.तरुणधर दीवान द्वारा की गई यह समय सारणी अंतिम है, जिसके अनुसार 5 दिन बार विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो जाएगी। विषयवार आयोजित यह परीक्षा 21 दिन तक चलेगी,जिसमें जिले के कॉलेजों से पीजी करने वाले विषम सेमेस्टर के परीक्षार्थी शामिल होंगे।इस तरह इस परीक्षा को लेकर छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है।समय सारणी के अनुसार आयोजित होने वाली परीक्षा में स्नातकोत्तर के सभी विषयों की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा में पीजी प्रथम सेमेस्टर, एटीकेटी, पीजी प्रथम सेमेस्टर नियमित (न्यू कोर्स),पीजी थर्ड सेमेस्टर नियमित,एटीकेटी के साथ एमलिब एंडआईएससी प्रथम सेमेस्टर नियमित, एटीकेटी के छात्र शामिल होंगे। यह परीक्षा 19 फरवरी तक आयोजित होगी। अटल यूनिवर्सिटी से संबद्ध जिले में 24 शासकीयव अशासकीय कॉलेज हैं। जिन कॉलेजों में पीजी की सेमेस्टर पद्धति से अध्यापन कराया जाता है वहां के छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में जिले से साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राएं अलग-अलग केन्द्रों में परीक्षा देंगे।एयू से संबद्ध कॉलेजों में से पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी 7 कॉलेजों से शामिल होंगे। सबसे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कोरबा में है। लीड कॉलेज होने के कारण यहां सबसे अधिक पीजी कोर्स संचालित है। इसके अलावा गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, पं.मुकुटधर पाण्डेय कटघोरा, गवर्नमेंट ग्राम्य भारती कॉलेज हरदीबाजार व स्व.प्यारेलालकंवर गवर्नमेंट कॉलेज भैसमा के साथ दो निजी के एन कॉलेज व श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज कोरबा हैं।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This