खदानों में हादसे रोकने में परिवार की भूमिका, परिजनों ने खदान क्षेत्र का किया दौरा

Must Read

खदानों में हादसे रोकने में परिवार की भूमिका, परिजनों ने खदान क्षेत्र का किया दौरा

कोरबा। एसईसीएल गेवरा परियोजना में खान सुरक्षा सम्बंधित फैमिली काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गेवरा परियोजना के संयुक्त सहलाहकार समिति के सदस्यों व गेवरा परियोजना के पिट सेफ्टी सदस्यों के परिवार के सदस्यों को खदान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री त्रिपाठी ने उन्हें खदानों की विभिन्न उत्पादन सम्बंधित गतिविधियों से अवगत कराया और खदानों के संभावित खतरों के बारे में बताया। उपस्थित कर्मियों के परिवार के सदस्यों को साइलो द्वारा रेक लोडिंग का अवलोकन, डंपर, डोजर, शोवेल , ड्रिल और ग्रेडर के संचालन के बारे में व्यू प्वाइंट से जानकारी दी गई। अरुणजय कुमार,परियोजना सुरक्षा अधिकारी (प्रभारी) ने उन्हें खदानों में श्रमिकों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के महत्व के बारे में समझाया और इस बात पर जोर दिया कि परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्मचारी ड्यूटी के लिए घर छोडऩे से पहले अपने पीपीई को कार्यस्थल पर ले जाएं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तनाव-मुक्त वातावरण दुर्घटना को टालने में मददगार होता हैं। उन्होंने कर्मियों को तनाव मुक्त मानसिकता प्रदान करने में परिवार के सदस्यों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सलाह दी कि श्रमिकों के परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यस्थल पर जाने से पहले श्रमिकों को घर में पर्याप्त आराम मिले। इस फैमली काउंसलिंग में एसईसीएल और गेवरा परियोजना के बारे में बुनियादी जागरूकता पर उपस्तिथत परिवार के सदस्यों के लिए एक त्वरित क्विज सत्र आयोजित किया गया था जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। खदानों की सुरक्षा को लेकर श्रमिकों के परिजनों से सुझाव मांगे गये। कार्यक्रम का समापन श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के फीडबैक सत्र के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम एस के मोहंती, क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र, अशोक कुमार महाप्रबंधक, गेवरा परियोजना, अजय बेहेरा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व सुनील प्रसाद खान प्रबंधक गेवरा परियोजना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This