बैडमिंटन में 300 वेटरन्स प्लेयर दिखाएंगे अपना दम, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना प्रतियोगिता की कोरबा को मिली मेजबानी

Must Read

बैडमिंटन में 300 वेटरन्स प्लेयर दिखाएंगे अपना दम, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना प्रतियोगिता की कोरबा को मिली मेजबानी

कोरबा। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के निर्देश पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में आयोजन को लेकर जिला बैडमिंटन संघ की तैयारी जोरों पर है। पावरसिटी कोरबा की मेजबानी में यह प्रतियोगिता नगर निगम कॉलोनी निहारिका स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में 7 से 11 फरवरी के बीच आयोजित होगी। बैडमिंटन का स्टेट चैंपियन बनने इस भव्य कोर्ट में प्रदेशभर से शिरकत करने वाले 300 वेटरन्स प्लेयर के बीच जोर-आजमाइश होगी और धुआंधार मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन का दायित्व कोरबा जिला बैडमिंटन संघ को दिया गया है। बीएआई व छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ से प्राप्त दिशा-निदेर्शों के अनुरूप प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन को लेकर कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की तैयारी अंतिम चरण पर है। उल्लेखनीय होगा कि नवंबर 2022 में ही कोरबा जिला बैडमिंटन संघ द्वारा जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोग से अंडर-15 व बंडर-17 वर्ग के बालक-बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। बच्चों के बाद कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की पूरी टीम अब वरिष्ठ और अतिवरिष्ठ खिलाडिय़ों के मध्य भव्य आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं। प्रतियोगिता में राज्य के समस्त जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी व राज्य संघ के आफिशियल्स सम्मिलित होंगे। इसके माध्यम से अगले आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 के लिए टीम का चयन किया जाएगा। आयोजन के लिए विभिन्न पृथक-पृथक समितियों का गठन किया गया है, जिसके अनुरूप कार्यविभाजन कर दायित्व प्रदान किए गए हैं।प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के बीच सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स समेत विभिन्न ईवेंट्स में अंतरराष्ट्रीय पैमानों में उपलब्ध कोरबा के एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोर्ट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। एसोसिएशन के सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग अंतर्गत 35 से 40 वर्ष, 40 से 45 वर्ष, 45 से 50 वर्ष, 50 से 55 वर्ष और इसी तरह आखिर में 75 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी कोर्ट में रोमांचक मुकाबला पेश करते नजर आएंगे। कुल 128 ईवेंट में मैच खेले जाएंगे। पांच दिन की इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के लिए भोजन की नि:शुल्क सुविधा भी प्रदा की जाएगी। प्रतियोगिता अंतर्गत 35 प्लस आयु वर्ग से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अतिवरिष्ठ खिलाडिय़ों के मध्य रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This