सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान
कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के तानाखार स्थित एक ढाबा के पास तेजरफ्तार बाइक चालक ने खड़ी दोपहिया वाहन को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम रलिया ठाकुरपारा में रहने वाला राजपाल ग्राम सरभोंका से बुआ छनन के घर तानाखार गया था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे तालाब के पास गया। गाड़ी खड़ी कर रहा था। इस बीच तेजरफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक को ठोकर मार दिया। राजपाल सड़क पर गिर गया। बाइक में नंबर नहीं लिखा था। घटना के बाद आसपास में रहने वाले लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया है। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
![]()




























