Friday, February 13, 2026

सीएसआर मद से 3.58 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 4.5 किमी सड़क

Must Read

सीएसआर मद से 3.58 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 4.5 किमी सड़क

कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा नेहरूनगर-बतारी पहुँच मार्ग सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया ।गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर मद अंर्तगत स्वीकृत नेहरूनगर-बतारी पहुँच मार्ग/सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुरुआत की गई , उक्त सड़क निर्माण कार्य एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सीएसआर मद अंतर्गत 3.58 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया जाएगा । उक्त 4.5 किमीं लंबी सड़क मार्ग से मुख्यत: पाँच गाँव बतारी, नेहरूनगर, फुलझर, देवगाँव एवं रंजना गाँव के लगभग 5500 लोग लाभान्विंत होंगे।उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य अथिति श्रीमती लता कँवर, अध्यक्ष- जनपद पंचायत कटघोरा, सरपंच ग्राम बतारी एवं फुलझर, डॉ. सुरेश चौधरी, नोडल ऑफिसर (सीएसआर) एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र, वी.के. अग्रवाल सब-ऑर्डिनेट इंजीनियर (सिविल), गेवरा क्षेत्र एवं ग्राम नेहरूनगर-बतारी के लोग उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This