Thursday, February 12, 2026

जिला परिवहन विभाग ने 55 स्कूल बसों की जांच की, दो में मिली खामी, दो बस चालकों की आंखों में मिली समस्या

Must Read

जिला परिवहन विभाग ने 55 स्कूल बसों की जांच की, दो में मिली खामी, दो बस चालकों की आंखों में मिली समस्या

कोरबा। स्कूल बसों का संचालन सुप्रीम कोर्ट के तय गाइड लाईन के अनुरूप किया जाना है। ऐसा नहीं किए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है। जिला परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों की जांच की जाती है। इस कड़ी में रविवार को पीजी कॉलेज खेल मैदान में जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के अलावा चालकों का नेत्र परीक्षण भी कराया गया। जांच के लिए 55 स्कूल बसें पहुंची हुई थी। सभी बसों में सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाइन के तहत फर्स्ट एड बाक्स, सेफ्टी टूल्स, चालक परिचालक के डे्रेस , बसों में स्कूल के नाम और कान्टेक्ट नंबर सहित अन्य चीजों की जांच की गई। जिसमें दो वाहनों में स्कूल के नाम और नंबर लिखा नहीं पाया गया। जिन्हें स्कूल का नाम और कांन्टेक्ट नंबर लिखने निर्देश दिया गया। वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण में दो चालकों में आंखों की समस्या मिली। जिन्हें मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This