शराबी बोलेरो चालक ने दिया हादसे को अंजाम, विद्युत खंभे को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई बोलेरो
कोरबा। जिले के कुसमुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती के धरमपुर में रविवार की रात तकरीबन 11.40 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन बिजली के खम्बे से टकराते हुए सड़क किनारे स्थित कामता प्रसाद कौशिक के मकान के दीवार पर जा टकराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक शराब के नशे में धुत था। वाहन गेवरा बस्ती की बताई जा रही है, वाहन मालिक का नाम हरि तथा चालक मुकेश का नाम सामने आया है। मुकेश गाड़ी मालिक के रिश्ते में साला बताया जा रहा है।गाड़ी के टकराने के बाद चालक मुकेश गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया है। पुलिस ऐसी घटना को रोकने के लिए हर जिले हर क्षेत्रो में नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातर पुलिस चेकिंग अभियान व कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके लोग शराब पी कर वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहें है और इस तरह की दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं।इस घटना में स्ट्रीट लाइट खंबे व आवास की दीवार को हानि हुई है ।
![]()




























