Saturday, February 14, 2026

पाली के 50 राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

Must Read

पाली के 50 राम भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

कोरबा।अयोध्या में मन्दिर और भगवान राम के दर्शन के लिए पाली क्षेत्र के 50 यात्रियों का जत्था रविवार को शिव मन्दिर पाली से विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना हुआ। अयोध्या में राम मंदिर के नवनिर्माण के बाद देश के कोने कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां जाने लगे हैं।
इसी कड़ी में पाली क्षेत्र से 50 यात्री अपने खर्चे से निजी बस में सवार होकर अयोध्या के साथ ही बनारस ,गोरखपुर और पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। इससे पहले पाली के प्रसिद्ध शिव मन्दिर में पूजा पाठ के बाद यात्रियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव चौहान, ज्ञान सिंह राजपाल, मंगल छाबड़ा, भैया लाल जायसवाल, संतोष श्रीवास समेत अन्य ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर मुंह मीठा करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This