Sunday, February 15, 2026

दीपका खदान में फिर हुआ हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत

Must Read

दीपका खदान में फिर हुआ हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत

कोरबा। दीपका खदान के कोल स्टाक में कोयला लोड कर ले जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डी बी पॉवर की लिंकेज कोयला लोड करने के पश्चात ट्रक सीधे बर्म पार कर नीचे पलट गया। आननफानन में चालक को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। दीपका पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। दुर्घटना का विस्तृत जांच जारी है। सोमवार की रात लगभग 9 बजे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5765 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया । उक्त घटना में चालक शुभम को गंभीर चोट आई थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने आनन फानन में तुरंत अस्पताल ले गए किंतु अत्यंत गंभीर रूप से घायल होने के कारण चालक शुभम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेलर वाहन डी बी पॉवर लिंकेज के कोयला प्रेषण में नियोजित था । जहां दीपका खदान एरिया के 15 नंबर कोल स्टॉक से कोयला लोड कर आगे तेज गति से जा रहा था, जो आगे जाकर सीधे बर्म से टकरा कर पलट गया। जिसके फलस्वरूप ट्रक ड्राइवर शुभम की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This