रविवार के बाद सोमवार को भी हुई बारिश
कोरबा। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार और सोमवार की शाम जिले में कुछ स्थानों पर थोड़ी देर तेज बारिश हुई। रात में भी बारिश हुई, हालांकि कोरबा शहर में बारिश कुछ मिनटों तक ही हुई। इसके बाद बंद हो गई। लेकिन आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।ठंड के दिन में हुई इस बारिश ने थोड़ी देर के लिए लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि इस बारिश का कोई ज्यादा असर खेती-बाड़ी पर दिखाई नहीं दे रहा है। आने वाले दो दिन तक इस बारिश के कारण तापमान में कमी बनी रहेगी। इसके कारण ठंड पड़ता रहेगा लेकिन मौसम साफ होने के बाद स्थिति में बदलाव होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण थोड़ी गर्मी लगेगी। इस बारिश से आम के बौर के बौर को ज्यादा नुकसान नहीं होगा वहीं यह बारिश दलहन और गेहूं की फसल के लिए लाभदायक होगी।रविवार और सोमवार को कोरबा शहर के अलावा जिले के लगभग सभी विकासखंडों में बारिश हुई। देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए हुए थे। मंगलवार को भी बदली का क्रम बना रहा।
![]()




























