Monday, February 16, 2026

वैलेंटाइन डे पर फूलों का बाजार रहा गुलजार

Must Read

वैलेंटाइन डे पर फूलों का बाजार रहा गुलजार

कोरबा। वैलेंटाइन डे को लेकर शहर के बाजार गुलजार हैं। कपल्स इस दिन को सेलिब्रेट करने गिफ्ट खरीदने पहुंचते रहे। गिफ्ट आइटम की दुकानों पर कस्टमाइज गिफ्ट की डिमांड ज्यादा रही। वहीं बाजार में एक गुलाब 30 रुपए से 50 रुपए तक बिकता रहा। अधिकांश दुकानों में तो गुलाब भी खत्म हो गए थे।
फूलों के बाजार में कई तरह के बुके तैयार किए गए थे। साथ ही वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए लोग कस्टमाइज केक के ऑर्डर करते रहे। बाजार में हार्ट शेप केक और मैसेज वाले केक भी पसंद किए गए। जिसकी काफी डिमांड रही।इसकी कीमत 250 रूपए से शुरू है। वैलेंटाइन-डे पर जिले में गिफ्ट के साथ ही फूलों का भी क्रेज रहा। डिमांड बढ़ने से फुलों के दाम भी बढ़ गए। आम दिनों में बिकने वाले एक गुलाब की कीमत 15 से 20 रूपए होती है लेकिन वेलेंटाइन-डे पर एक गुलाब 30 से 50 रुपए में बिकता रहा। वहीं बुके की कीमत 200 से शुरू होकर 2000 रुपए तक रही। बाजार में रेड रोज के साथ पिंक, यलो, वाइट रंग के गुलाब की भी डिमांड बनी रही।हर बार वैलेंटाइन डे के ग्रीटिंग कार्ड, लाल रंग के टेडी बीयर और फोटो फ्रेम की डिमांड रहती है लेकिन इस बार गिफ्ट हैंपर और कस्टमाइज गिफ्ट की डिमांड ज्यादा रही। लोग अपने सम वन स्पेशल के लिए उनके नाम का गिफ्ट तैयार करवाते रहे।साथ ही गिफ्ट हैंपर में चॉकलेट के साथ टेडी बीयर, परफ्यूम, वॉलेट और अपने बजट के मुताबिक हैम्पर तैयार करवाए गए। बाजार में 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक गिफ्ट की भारी डिमांड बनी रही।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This