डीएव्ही कोरबा में हुई मां सरस्वती की पूजा

Must Read

डीएव्ही कोरबा में हुई मां सरस्वती की पूजा

कोरबा। डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा के प्रांगण में मां सरस्वती के पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात उपस्थित शिक्षक,शिक्षिकाओं ,विद्यार्थियों साहित प्राचार्या द्वारा विश्व शांति, मानव कल्याण और उनकी समृद्धि की कामना लिए सामूहिक हवन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाओं व बच्चों के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।आयोजन में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों का योगदान रहा।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This