Thursday, February 12, 2026

सड़क हादसे में घायल आदिवासी विकास विभाग के भृत्य की उपचार के दौरान मौत

Must Read

सड़क हादसे में घायल आदिवासी विकास विभाग के भृत्य की उपचार के दौरान मौत

कोरबा। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा में पदस्थ भृत्य शिवराज सिंह कंवर सडक़ दुर्घटना में 36 घण्टे तक लडऩे के बाद जिंदगी की जंग हार गए। ब्रेन डेड के कारण उनका दु:खद निधन हो गया। जानकारी अनुसार शिवराज सिंह कंवर रात लगभग 10 .30 बजे अपने सीडी डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी -12 , ए ई-3199 से निहारिका की तरफ जा रहे थे । तभी बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दोनों बाईक की भिंडन्त में शिवराज सिंह कंवर वहीं अचेत पड़े रहे। दुर्घटनाकारित बाइक चालक अपने बाइक को छोंडक़र फरार हो गए , राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सिर पर गहरी चोट से अचेत पड़े शिवराज को पहले परिजनों ने जिला अस्पताल लेकर गए वहां स्थिति खराब होने पर निजी हॉस्पिटल लेकर गए,लेकिन रविवार स्थिति अत्यंत खराब होने पर रेफर कर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर लेकर गए ,जहां उनका ब्रेन डेड बताया गया। सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शिवराज सिंह कंवर 47 वर्ष बांकीमोंगरा स्थित ग्राम पौंसरा निवासी थे। 6 भाइयों में सबसे बड़े शिवराज अपने पीछे पत्नी 2 पुत्र 1 पुत्री को शोकाग्रस्त छोंड़ गए।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This