Wednesday, February 11, 2026

सड़क हादसे में हुई कोल वाशरी कर्मी की मौत

Must Read

सड़क हादसे में हुई कोल वाशरी कर्मी की मौत

कोरबा।दर्री कन्वेयर बेल्ट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौत हो गई। मृतक रोजी-मजदूरी कर घर लौट रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि शब्बीर खान 50 वर्ष बांधाखार स्थित मारूति कोल वाशरी में काम करता था। बालको नगर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहता था। मंगलवार को शब्बीर ड्यूटी गया था। शाम को बाइक सीजी-12एएन-7994 से घर लौट रहा था। दर्री कन्वेयर बेल्ट के पास पहुंचा था कि विपरित दिशा से जा रही हाइवा ने सामने से बाइक को ठोकर मार दिया। शब्बीर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभी चोटें आई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शब्बीर को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शब्बीर बांधाखार स्थित मारूति कोल वाशरी में फोरमेन का काम करता था। बताया जाता है कि शब्बीर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला इकलौता था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। शब्बीर की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। चालक फरार है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This