Tuesday, February 10, 2026

माकपा पार्षद के नेतृत्व में जल संकट को लेकर चक्काजाम

Must Read

माकपा पार्षद के नेतृत्व में जल संकट को लेकर चक्काजाम
बांकी बस्ती के पास चक्काजाम से कोल परिवहन हुआ ठप

कोरबा। बांकी बस्ती,पुरैना,मड़वाढोढा में जल आपूर्ति की मांग को लेकर माकपा पार्षद राजकुमारी के नेतृत्व में बांकी बस्ती के पास चक्काजाम किया गया। माकपा नेताओं ने कहा ग्रामीणों को जल नहीं तो कोल परिवहन ठप रहेगा।
बांकीमोंगरा क्षेत्र के खनन प्रभावित गांवो बांकी बस्ती,मड़वाढोढा,पुरैना में एसईसीएल द्वारा पूर्व की तरह दिए जा रहे जल आपूर्ति को बंद किए जाने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पार्षद राजकुमारी कंवर के नेतृत्व में बांकी बस्ती के पास चक्काजाम करने की घोषणा की थी। गुरुवार सुबह से ही चक्काजाम शुरु कर दिया गया। जिसे कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों के पहिए थम गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि कोयला खनन के कारण खनन प्रभावित गांवों में जल स्तर काफी गिर चुका है और अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एसईसीएल ही पीने, निस्तारी और सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध करते आया है। लेकिन बांकी खदान बंद होने के बाद अब एसईसीएल द्वारा इन बांकी बस्ती,पुरैना,मड़वाढोढा गांवों में जल आपूर्ति रोक दी गई है, जिससे यहां के ग्रामीणों का न केवल दैनिक दिनचर्या गड़बड़ा गई है, बल्कि खेती-किसानी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। माकपा द्वारा चक्काजाम की चेतावनी के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों के पानी के समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि बांकी खदान से कमाई बंद होते ही अब एसईसीएल अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करने से मुकर रहा है, जबकि किसानों की आजीविका सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को पाना ग्रामीणों का अधिकार है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This