Wednesday, February 11, 2026

कोयले के अवैध खनन के दौरान गिरा मलवा, दो लोगों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी, एक घायल अस्पताल दाखिल

Must Read

कोयले के अवैध खनन के दौरान गिरा मलवा, दो लोगों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी, एक घायल अस्पताल दाखिल

कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोयला खदान क्षेत्र की बंद पड़ी खदान से कोयला निकल रहे तीन लोग दब गए। मिट्टी एकाएक धसक कर उनके ऊपर आ गिरी। मिली जानकारी अनुसार इस दुर्घटना में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटाडबरी गांव के समीप घटना घटी। दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े लोग और पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर एक ग्रामीण को बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में और कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर स्थानीय लोग, पुलिस और सीआईएसफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही हैl

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This