Tuesday, February 17, 2026

कुसमुंडा मार्ग पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव, धूल ने किया परेशान

Must Read

कुसमुंडा मार्ग पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव, धूल ने किया परेशान

कोरबा। कुसमुंडा कोरबा मार्ग में उड़ रही धूल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी वाहनों के निरंतर परिचालन से उड़ रही धूल के बीच दुपहिया वाहन चालकों का मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। धूल के कण आंखों में जाने से जलन एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सडक़ की साफ सफाई एवं पानी का छिडक़ाव नहीं किए जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सडक़ किनारे स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय इस सडक़ पर सफर करने वालों के लिए खतरा बढ़ जाता है। धूल के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सामने रास्ता दिखाई नहीं देता। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गौरतलब है कि उक्त मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं इसके बावजूद समस्या से निजात दिलाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सर्वमंगला तिराहा से बरमपुर तक निर्माणाधीन फोरलेन पर भारी वाहनों के गुजरने पर उड़ती धूल से मार्ग पर आवाजाही करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण सडक़ व आगे चलने वाले वाहन नजर नहीं आते, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उक्त मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। इसके लिए एसईसीएल कुसमुंडा द्वारा राशि भी मुहैया कराई गई है बावजूद इसके तीन साल बाद भी फोरलेन का काम पूर्ण नहीं हो सका है। सडक़ पर कुछ जगहों पर काम चल रहा है जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है। जाम लगने से कोरबा से कुसमुंडा तक महज 5 किमी की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटा तक का समय लग जाता है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This