Tuesday, February 17, 2026

मां सर्वमंगला के दरबार में 31 जोड़े बंधेंगे परिणय बंधन में

Must Read

मां सर्वमंगला के दरबार में 31 जोड़े बंधेंगे परिणय बंधन में

कोरबा। मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दुरपा में 2 मार्च को शहनाई गूंजेगी। मंदिर के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक नमन पाण्डेय के द्वारा नम: सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम बार आयोजित होने जा रहे विवाह आयोजन के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 31 जोड़ों का पंजीयन विवाह के लिए किया गया है। 2 मार्च शनिवार को समारोहपूर्वक आयोजन में विधि-विधान से 31 जोड़ों को विवाह के बंधन में आबद्ध किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन रखा गया है। नम: सामूहिक विवाह आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। आयोजक नमन पाण्डेय ने बताया कि नवदंपत्तियों को उपहार सामाग्रियां भी भेंट की जाएंगी। उन्होंने इस पुनीत आयोजन में नगर व जिला वासियों को आमंत्रित किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This