Wednesday, February 18, 2026

जेल जाने का डर दिखाकर आरक्षक मांग रहा था 50 हजार की रिश्वत, शिकायत पर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने किया निलंबित

Must Read

जेल जाने का डर दिखाकर आरक्षक मांग रहा था 50 हजार की रिश्वत, शिकायत पर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने किया निलंबित

कोरबा। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान के दौरान कटघोरा थाना में पदस्थ आरक्षक कार्यवाही से बचने और जेल जाने का डर दिखाकर 50 हजार रूपये की मांग कर रहा था। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई, जिस पर आरक्षक को मंगलवार की दोपहर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रहेगा। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 880 नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है। उस पर एक व्यक्ति से मामला रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाने में इस मामले को लेकर पीडि़त पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक निलंबन आदेश जारी किया था। इसमें साफतौर पर लिखा था कि पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरक्षक नंदलाल सारथी ने धमकी दी थी कि पैसे नहीं देने पर जेल हो सकती है। जिससे पीडि़त पक्ष डर गया था, इसके बाद एसपी से शिकायत की गई। पुलिस कप्तान के इस सख्त कदम के बाद विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This