Wednesday, February 18, 2026

नगर पंचायत छुरी में नीलम देवांगन ने नहीं बचा पाई अपनी कुर्सी

Must Read

नगर पंचायत छुरी में नीलम देवांगन ने नहीं बचा पाई अपनी कुर्सी

कोरबा। नगर पंचायत छुरी में अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | सूत्रों की माने तो इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज हो सकती है। वही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे। नगर पंचायत छुरी में अध्यक्ष सहित कांग्रेस के नौ पार्षद और भाजपा के छः थे। अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लिखित में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की सुचना पिछ्ले दिनों सौंपी थी। जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर 28 फरवरी दिन बुधवार को अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में मतदान कराया गया।जिसमे नीलम देवांगन के पक्ष में 5 मत पड़े और विपक्ष में 10 मतों के साथ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की खबर जैसे ही बाहर आई, जय श्री राम के नारे से पंचायत परिसर गूंज उठा और भाजपा समर्थकों विपक्ष ने एक दुसरे पर गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की। बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि छुरी की जनता परेशान हो चुकी थी और उसे उम्मीद थी की कोई आएगा जो वैतरणी पार करायेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्षदों की कोई काम नही हो रहा था। अध्यक्ष की कार्य प्रणाली एकला चलो की नीति के कारण उनको पराजय झेलनी पड़ी है। एक रणनीति के तहत कार्य किया गया और विपक्ष को विजय हासिल हुई है। वही उन्होंने कहा भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओ और कांग्रेस की पार्षदों ने जो सहयोग दिया वह काबिले तारीफ योग्य है। वही सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी कलह के चलते नगर पंचायत छुरी से कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष की कुर्सी गवानी पड़ी है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This