दो कार की टक्कर में कई लोग हुए घायल
कोरबा। नवागांव कटघोरा निवासी व्यवसाई की कार को एक अन्य कार के चालक ने टक्कर मार दी। मामले कार में सवार घायल हुए हैं। बांगो पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जयप्रकाश जायसवाल नवागांव कटघोरा में रहता है। वह जनरल स्टोर का दुकान चलाता है। 28 फरवरी को उसका भाई अमित जायसवाल कटघोरा से उसकी कार रेनाल्ट ट्रीबर क्रमांक सीजी 12 बी ई 7812 को चलाते परिवार के लोगों को बैठाकर पोंड़ी उपरोड़ा हाई स्कूल मोड़ के पास में स्थित अपने दुकान के ओपनिंग का सामान छोडऩे आया था। कार को दुकान के सामने रोड के काफी किनारे खड़ी कर सामान उतारकर लगभग दोपहर 3:30 बजे वापस कटघोरा जाने के लिये कार में जैसे ही बैठे थे, उसी समय कटघोरा की ओर से आ रही एमजी एस्टोर कार क्रमांक सीजी 12 बीएफ 8838 के चालक मृगेन्द्र प्रताप सिंह निवासी लेपरा ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते उसकी कार के दाहिने तरफ जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे के चालक शीट पर बैठे उसके भाई अमित जायसवाल को सिर, सीना एवं शरीर में काफी चोटें आई है। कार में सवार चांदनी जायसवाल, अभय जायसवाल, आदित्य जायसवाल को भी चोटें आई है। कार के सामने का कांच तथा दाहिना हिस्सा अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले ममें पुलिस ने धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
![]()

