दिवंगत सचिवों के परिजनों को प्रदान की गई सहायता राशि
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा(उपसंचालक पंचायत) जुली तिर्की और ब्रांच मैनेजर ऐक्सिस बैंक अरुण मिश्रा के हाथों से करतला ब्लॉक के सचिव स्व. जयलाल राठिया की धर्मपत्नी हेमलता और पाली ब्लॉक के सचिव स्व. संतोषी अनंत के पति फूल चंद को 5 लाख की राशि ऐक्सिस बैंक कोरबा के सौजन्य से दिलाया गया, जो कि जिले की पहली सहायता राशि है। प्रदेश उपाध्यक्ष संवित साहू, प्रदेश महामंत्री सुनील जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष धरम भारद्वाज का अथक प्रयास रहा कि जिले के दिवंगत सचिव के परिवार को 5 लाख की अर्थिक सहायता प्राप्त हुई|
![]()

