जन्मदिन पर पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री का जन्मदिन शुक्रवार को समर्थकों ने हर्षोंल्लाष के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जन्मदिन पर विविध आयोजन किए गए। सुबह 7 बजे गौमाता चौक सीतामणी में कराटे अकादमी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। सुबह 9 बजे श्री अग्रवाल ने परिवार के साथ मां सर्वमंगला मंदिर में दर्शन पूजन के साथ जन्मदिन की शुरूआत की। दर्शन पश्चात माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर में संचालित वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाया। प्रात: 10 बजे एसईसीएल कालीबाड़ी स्थित मंदिर में दर्शन कर वे मुड़ापार कुष्ठ आश्रम पहुंचे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
![]()

