Friday, February 20, 2026

भाजपा की बैठक में ग्राम परिक्रमा व लोकसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Must Read

भाजपा की बैठक में ग्राम परिक्रमा व लोकसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम परिक्रमा व लोकसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। किसान मोर्चा द्वारा लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला की बैठक पार्टी कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज ट्रांसपोर्ट नगर में छत्तीसगढ़ प्रांत किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं कोरबा जिले के प्रभारी प्रीतम गवेल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तेल चित्र पर माल्यअर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य आतिथ्य श्री गवेल ने कहा सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सभी कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को पुन:देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। निरंतर ग्राम परिक्रमा और लाभार्थियों से प्रधानमंत्री के संबंध में चर्चा करते रहे। आप सबके लगन व मेहनत से नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी। चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने अध्यक्षता की। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल पटेल ने किया। बैठक में चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष, छोटेलाल पटेल जिलाउपाध्यक्ष, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मणिशंकर कश्यप, उमेश्वर सोनी, राजेंद्र राठिया, महेश भारद्वाज, डाकेश्वर शुक्ला, दिलहरण महंत, अशोक तिवारी, पुरुषोत्तम यादव, मनोज साहू, राजेश धीवर, गजाधर यादव, देवेंद्र सिंह, कौशल जनार्दन, भजन सिंह कंवर, छेदीलाल कंवर, ज्योति दास महंत व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This