Saturday, February 14, 2026

सावधान! कहीं दूषित बर्फ ना बिगाड़ दे सेहत, खाद्य विभाग के अधिकारियों के पास जांच की नहीं फुर्सत

Must Read

सावधान! कहीं दूषित बर्फ ना बिगाड़ दे सेहत, खाद्य विभाग के अधिकारियों के पास जांच की नहीं फुर्सत

कोरबा। अब लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस, आम जूस सहित अन्य ठंडे शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं, इसके साथ बर्फ का सबसे अधिक उपयोग हो रहा हैं, लेकिन कुछ कारोबारी थोड़े से मुनाफा कमाने के लिए इंडस्ट्रियल बर्फ का उपयोग कर रहे हैं। जिस पर खाद्य विभाग की नजर नहीं है।शहर के हर चौक-चौराहों पर ठेले, गुमटी व दुकानों में गन्ना रस, आम जूस, बर्फ गोला सहित अन्य शीतल पेय पदार्थो की दुकानें सजकर तैयार हो गई है। इन दुकानों में बर्फ का सबसे अधिक उपयोग हो रहा है।शादी समारोह में भी पानी सहित अन्य खाद्य सामाग्रियों को शीतल रखने के लिए बर्फ का प्रयोग हो रहा है, लेकिन कुछ कंपनियां खाने वाली बर्फ बनाने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में बर्फ खाने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है। इंडस्ट्रियल के लिए उपयोग होने वाले बर्फ भी खाद्य के लिए बिक्री कर रहे हैं, लेकिन पहचान के लिए कलर का उपयोग नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल बर्फ के खाने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। खाने वाले बर्फ आरओ वाटर से बनाई जाती है। इसके लिए विभाग की नजर शहर में बनने वाले बर्फ पर होनी चहिए। मगर विभाग की ओर से बर्फ के जांच की बात सामने नहीं आ रही है। गाइडलाइन के अनुसार बर्फ बनाने वाली कंपनियों को इंडस्ट्रियल में उपयोग होने वाले बर्फ में हल्का नीला रंग मिलने के निर्देश दिए गए हैं। यह खाने योग्य नहीं है, केवल सामानों को सुरक्षित रखने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। जबकि खाने वाली बर्फ का उपयोग के लिए साफ-सफाई के साथ आरओ वाटर का उपयोग किया जाना है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This