Thursday, February 12, 2026

ऑनलाइन सट्टा खिला रहा सटोरिया किया गया गिरफ्तार, साइबर सेल एवं सीएसईबी चौकी पुलिस ने पकड़ा

Must Read

ऑनलाइन सट्टा खिला रहा सटोरिया किया गया गिरफ्तार, साइबर सेल एवं सीएसईबी चौकी पुलिस ने पकड़ा

कोरबा। जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निर्देश दिए हैं। निर्देश पर अवैध शराब, गांजा एवं जुआ, सट्टा पर कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस टीम के द्वारा पहले भी सट्टा के तीन प्रकरणों में सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया गया है। इसी तरह के मामले में सायबर सेल एवं चौकी सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना मिला कि टीपी नगर कोरबा का संकेत अग्रवाल दादूराम हार्डवेयर दुकान के सामने अपने मोबाइल में ऑनलाइन रूपए पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ सट्टा खेल रहा है। सूचना पर घटना स्थल टीपी नगर कोरबा दादूराम हार्डवेयर दुकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी की गई। मुखबीर द्वारा बताए गये दादूराम हार्डवेयर के सामने एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संकेत अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता टीपी नगर पाटीदार भवन के पीछे सीएसईबी कोरबा होना बताया। जिसके कब्जे से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन को चेक करने पर लाइव बुकी नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर रूपए पैसे का दावा लगाकर सट्टा खेलते हुए मिला। संकेत अग्रवाल से इस संबंध में पूछताछ किया गया। उसने सट्टा खेलना स्वीकार किया। संकेत अग्रवाल के कब्जे से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य जुआ सट्टा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This