Thursday, February 12, 2026

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Must Read

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। वही उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। वही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास, वन अधिकार पत्र, मजदूरी भुगतान, मुआवजा दिलवाने, सहायक उपकरण, पेंशन भुगतान, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बटांकन, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This