Tuesday, February 24, 2026

एसईसीएल कुसमुण्डा से डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

Must Read

एसईसीएल कुसमुण्डा से डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ चोरों व अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध डीजल चोरी के फरार आरोपियों की सघन पतासाजी कर दो अलग अलग मामलों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध हैं। विदित हो कि थाना कुसमुण्डा में डीजल चोरों पर कार्यवाही करते हुए एक टेंकर में लगभग 1500 लीटर तथा एक बोलेरो में 300 लीटर डीजल जप्त कर 02- 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया था। उक्त प्रकरण के दोनो फरार आरोपी घटना घटित कर फरार थे, जिनकी पतासाजी कर आरोपियों को आज घेराबदी कर पकड़कर गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है गिरफ्तार आरोपियों में सुमित यादव पिता फिरत राम यादव उम्र 24 वर्ष सा. चुरैल थाना कुसमुण्डा और बाबुल जायसवाल उर्फ बांड्या पिता राम कुमार जायसवाल उम्र 19 वर्ष सा. पुरानी बस्ती कोरबा शामिल है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, स.उ.नि.रफिक खान, रविन्द्रनाथ यादव, आर त्रिलोचन सागर, विष्णु पाटले व सुनिल जोशी की मुख्य भूमिका रही।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This