अज्ञात कारणों से वृद्ध की हुई मौत
कोरबा। जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में एक वृद्ध को तडक़े बेहोशी हालत में उपचार के लिए लाया गया, जिसे परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। जानकारी के अनुसार जमनीपाली इंदिरा नगर थाना दर्री निवासी चैतराम यादव 78 वर्ष की हालत तडक़े 4.30 बजे के लगभग एकाएक खराब हो गई। जिसे आनन-फानन में परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसे देखते ही परीक्षण करने वाले चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही कर उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। मृतक के मौत के कारणों की जानकारी विस्तृत पीएम रिपोर्ट पर मिल पाएगी। इसके बावजूद मामले में फिलहाल विवेचना कार्यवाही के साथ ही मर्ग डायरी दर्री थाना रेफर किये जाने की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
![]()




























