Friday, February 13, 2026

अशांति फैलाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Must Read

अशांति फैलाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। अपराधियों और सामाजिक तत्वों पर नकेल कसने पुलिस द्वारा सजग कोरबा अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में अशांति फैलाने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है। खासकर आचार संहिता और होली के पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है। इस कड़ी में पुलिस ने अशांति फैला रहे एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक का नाम विशाल साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 23 वर्ष है। जो पुरानी बस्ती थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। इतवारी बाजार चौक निवासी अनीश मेहमान पिता स्व. अब्दुल हाफिज मेमन उम्र 50 वर्ष ने कोतवाली थाने में एक लिखित शिकायत दिया कि विशाल साहू ने आपसी बात को लेकर बुरी बुरी गाली गुफ्तार कर संपत्ति हड़पने के लिए मारपीट कर चोट पहुंचाकर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी विशाल साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 327 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्व एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने अभियान नियमित तौर पर जारी रखने की बात कही गई है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This