Thursday, February 12, 2026

कबाड़ खपाने की मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी, वाहन में लोड 50 हजार कीमती 3 टन कबाड़ जप्त, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Must Read

कबाड़ खपाने की मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी, वाहन में लोड 50 हजार कीमती 3 टन कबाड़ जप्त, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस ने कबाड़ खपाने की मंशा पर पानी फेर दिया। वाहन में लोड 50 हजार कीमती कबाड़ जप्त कर एक आरोपी को पकड़ा है।पुलिस की घेराबंदी देख मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र में श्रीराम कन्स्ट्रक्शन द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण के मैनेज़र सिताराम यादव ने कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई की उनके कार्यस्थल से सेंट्रिंग प्लेट, एंगल व लोहे की सरिया की चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर मामले की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 12 बीसी 8293 की जॉच की गई। जांच में पुलिस को वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ मिला। पुलिस ने वाहन से तनवीर खान उर्फ राज को गिरफ्तार किया। वहीं वाहन में मौजूद मुख्य आरोपी सलमान कबाड़ी घेराबंदी देख मौके से फरार हो गया है। जिसकी पतासाजी में पुलिस जुट गई है। जप्त वाहन की कीमत 4 लाख व जप्त कबाड़ की बाज़ार कीमत 50 हज़ार के आसपास बताई जा रही है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This