पुलिस ने प्रशांति वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाई होली
कोरबा। हसदेव नदी के तट पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर उस समय खुशी की चमक दिखी, जब पुलिस होली के अवसर पर सर्वमंगला पुलिस की टीम जा पहुंची। पुलिस अफसर और जवानो ने बुजुर्गों के साथ पर्व की खुशियां साझा की। उनकी सेहत जानी, मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद भी लिया।सर्वमंगला पुलिस की अनुकरणीय पहल के कारण घर परिवार से दूर एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले बुजुर्गों की होली भी खुशनुमा हो गई। आश्रम के बुजुर्गों की होली खुशनुमा बनाते हुए सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने विशेष पहल की। सोमवार को जहां आम नागरिकों ने होली मनाई, दूसरे दिन की परंपरा आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को जिले भर की पुलिस ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। इसी कड़ी में सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने मंगलवार को अपनी यह होली आश्रम के बुजुर्गों के साथ सेलीब्रेट की। उन्होंने न केवल वरिष्ठजनों के साथ रंग पर्व की खुशियां साझा की, उनका मुंह मीठा कराया और उनका आशीर्वाद लिया।
![]()




























