Wednesday, February 18, 2026

होलाष्टक हुआ समाप्त अब मचेगी शादियों की धूम, बाजार में रौनक 

Must Read

होलाष्टक हुआ समाप्त अब मचेगी शादियों की धूम, बाजार में रौनक

कोरबा। होलाष्टक हटते ही अब शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया है। अप्रैल माह में जमकर शादियां होगी। इसके में लिए बाजार भी सजधजकर तैयार हो रहा है। इस बार शादी के लिए काफी कम मुहुर्त होने पर अप्रैल में एक ही लगन पर कई जोड़े फेरे लेंगे। जिससे घर वाले तैयारी में जुट गये हैं। शादी घर में टेंट, डीजे बाजा, कैटरर्स, सजावट करने वाले से लेकर सभी प्रकार के काम के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। वही बाजार में भी शादी के लगन के सामान भी खूब बिक रही है। आगामी अप्रैल माह में शादी के लिए तकरीबन 10 से अधिक दिन का शुभ मुहुर्त बताया गया है जिससे कि अप्रैल माह भर शादी की शहनाई गूंजती रहेगी।चूंकि अप्रैल माह में राम नवमी पड़ रहा है जो शादी के लिए अबूझ मुहुर्त कहा जाता है। इस दिन सैकड़ों जोड़े शादी के परिणाय बंधन में बंधेगे। इसके लिए परिवारों की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में लग्न का सामान लेने तो कोई शादी के लिए वैवाहिक कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं तो कोई बेटी की शादी में घरेलु सामान जैसे टीवी, फ्रिज, कुलर, आलमारी, वाशिंग मशीन से लेकर अन्य प्रकार की सामानों की खरीदी कर रहे हैं। वही शादी के लिए खाना बनाने माले, धुमाल, डीजे, मंगलभवन से लेकर न्योता देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। विवाह में लग्न व पूजा के लिए लगने वाले सामान की पूछ परख अब भी हो रही है जिससे में सिंपुलिया, पर्छ, बिजना, दौना, मौर, टोकरी, सील-बट्टा की पूछपरख आज भी है। छिन पत्ते से बनने बाले मौर को आज भी खरीदी जाती है क्योंकि विवाह इसके बिना अधूरा रहता है। कई लोग ती आज भी इस मौर को पहन का पाणिग्रहण करते हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This