Friday, February 6, 2026

वैकल्पिक सडक़ में उड़ रही धूल से आवागमन मुश्किल

Must Read

वैकल्पिक सडक़ में उड़ रही धूल से आवागमन मुश्किल

कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के पीछे नई रेलवे लाइन के लिए अंडरपास और एप्रोच रोड निर्माण के लिए बनाई गई वैकल्पिक मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। भारी वाहनों के दबाव की वजह से सर्वमंगला उद्यान मार्ग से लेकर मंदिर तक की सडक़ बदहाल हो गई है। सडक़ पर धूल की मोटी परत जम गई हैं। धूल की परत इतनी अधिक हो गई कि दोपहिया वाहनों के पहिए फंस रहे हैं। वाहनों के चलने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। सामने से कुछ नजर नहीं आती है। दूसरी तरफ रेलवे फाटक नहर मार्ग पर वन-वे रास्ता है। इसी मार्ग पर एक तरफ भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग हो रही है। इसी रास्ते से भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा मंदिर के पीछे वैकल्पिक मार्ग पर ढलान की अत्यंत जर्जर हो चुकी है। ऐसे में वाहनों के हिचकोले खा रहे हैं। धूल के गुबार से आंखों में धूल के कण घुस रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This