Friday, February 13, 2026

उद्यानों को व्यवस्थित करने पर ध्यान नहीं

Must Read

उद्यानों को व्यवस्थित करने पर ध्यान नहीं

कोरबा। गर्मी के सीजन में शाम होते लोग बच्चों के साथ उद्यान पहुंच रहे हैं। उद्यान गुलजार हो रहे हैं। हरियाली के बीच कुछ पल व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन बच्चे उद्यान में लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। अधिकांश झूले जर्जर हो चुके हैं। जगह-जगह से टूट-फूट गया है। मस्ती में बच्चे झूले झूल रहे हैं। इस दौरान बच्चों को चोटें आ रही है। हरियाली के बीच लगाए गए वाटर फाउंटेन बंद पड़े हुए हैं। इस पर गंदगी पसरी हुई है। इस कारण लोगों को हरियाली के फौव्वरे का आनंद नहीं मिल रहा है। बावजूद इसके नगर निगम की ओर से उद्यान को व्यवस्थित करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से उद्यान के झूलों को संवारने के लिए कई माह पहले प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक प्रक्रिया फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी है। इस कारण गर्मी में बच्चों को पार्क में मायूसी भी मिल रही है।

Loading

Latest News

पेट दर्द से कराह रहे युवक ने खाया टेबलेट, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

कोरबा। महुआडीह में रहने वाले युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह पूरी रात पेट दर्द से कराहता रहा।...

More Articles Like This