Monday, February 16, 2026

खुले डिवाइडर के कारण शहर में हो रहे हैं हादसे

Must Read

खुले डिवाइडर के कारण शहर में हो रहे हैं हादसे

कोरबा। शहर के मुख्य मार्गों पर खुले डिवाइडरों पर सडक़ हादसे हो रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे मोड़ हैं जहां हर दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं, इसके बाद भी खुले डिवाइडर बंद नहीं किए जा रहे हैं।टीपी नगर चौक से पावर हाउस रोड तक इसी जगह पर खुले डिवाइडर होने की वजह से अक्सर सडक़ हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार से वाहन दोनों तरफ टकराकर गिर रहे हैं। साथ ही मोड़ पर वाहनों की जाम की स्थिति दिन निर्मित होती है। जिन जगहों पर सबसे अधिक सडक़ हादसे हो रहे हैं उनमें पावर हाउस रोड से टीपीनगर मुख्य मार्ग पर नया बस स्टैंड मोड़ पर बाइक सवार, ऑटो, मालवाहक वाहन और बसों की वजह से वाहन टकरा रहे हैं। सडक़ के दोनों ओर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इसी बीच खुले डिवाइडर से सडक़ पर अचानक दूसरे वाहन के आने से टकरा जाते हैं। बुधवारी से घंटाघर चौक पर चार जगहों पर डिवाइडर खुले हुए थे। इस सडक़ पर हादसे को देखते हुए निगम ने डिवाइडरों को बंद कर दिया। डिवाइडर बंद होने के बाद से इस मार्ग पर हादसों पर रोक लग गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अब सडक़ हादसे नहीं होने का लाभ भी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। लगभग 8 साल पहले डिवाइडरों को बंद करने की कवायद शुरु की गई थी। निहारिका क्षेत्र में कुछ व्यापारियों के विरोध की वजह से निगम ने इस फाइल को बंद कर दी थी। इतने साल से पुन: कभी भी डिवाइडरों को फिर से बंद करने की तैयारी तक शुरु नहीं की गई।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This